Posts

Showing posts from December, 2017

स्थानीयअयोध्या नगरी हाता मैदान में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ

पञ्चकल्याणक महोत्सव का समापन स्थापित भगवान् संसार से मुक्त हो सिद्ध लोक मे विराजे पञ्च ऋषिराज का मिला आशीष श्रद्धालु हुये भाव विभोर हुए श्रद्धालु जगदलपुर स्थानीयअयोध्या नगरी हाता मैदान में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ । यहां स्थापित भगवान जो अभी तक संसार में थे अब संसार से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त कर सिद्ध लोक में विराजमान हो गए। अभी तक भगवान की सांसारिक दशा ही चल रही थी लेकिन आज वे सुख से परिपूर्ण होकर संसार के सभी दुखों सें मुक्त होकर मोक्ष कल्याणक से युक्त होकर परम सुख को प्राप्त कर लिया। सोमवार की सुबह 8 बजे भगवान के मोक्ष कल्याणक का नाट्य रूप में दर्शन कर भक्तों ने अपने आपको दर्शन कर धन्य किया और प्रभु की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। उन्होंने भक्तों को अपनी दिव्य ध्वनि से यही बताया कि संसार में केवल दुख ही दुख है और हमारी आत्मा ही हमें सच्चा सुख प्रदान कर सकती है जिसकी प्राप्ति के लिए संसार शरीर और भोगों से अलग होना पड़ता है तभी जीवन में सच्चे सुख की प्राप्ति हो सकती है। आयोजन के अंतिम दिन हाता मैदान में भगवान की दिव्य मूर्ति को...